फरीदाबाद सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET), फरीदाबाद में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन AISDST 2026—“Artificial Intelligence for Sustainable Development and Strategic Transformation”—का 20 मार्च 2026 को गरिमामय समापन हुआ। समापन दिवस पर आयोजित वलेडिक्ट्री सत्र ने उच्च स्तरीय अकादमिक विमर्शों के साथ सम्मेलन को सार्थक निष्कर्ष प्रदान किए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य वक्ता नीलकर्ण असरि, चीफ एडवाइजर, E&Z कंसल्टिंग के व्याख्यान से हुई। उन्होंने “AI Security and Governance for Sustainability” विषय पर बोलते हुए सतत विकास के लिए सुरक्षित, पारदर्शी और नैतिक AI तंत्र की आवश्यकता पर जोर दिया।
वलेडिक्ट्री सत्र के मुख्य अतिथि प्रो. (डॉ.) मुनीश वशिष्ठ, डीन इंस्टीट्यूशंस, जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी YMCA, फरीदाबाद रहे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव को रेखांकित करते हुए इस समकालीन विषय पर सम्मेलन आयोजित करने के लिए संस्थान की सराहना की।
इस अवसर पर डॉ. मनप्रीत कौर, विभागाध्यक्ष, प्रबंधन अध्ययन विभाग, SDIET को तकनीकी सत्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए सम्मानित किया गया।
समापन सत्र में SDIET के प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, शोधार्थियों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ज्ञानवर्धक आयोजनों के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई। औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजना कौशिक ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों को उनके समर्पण और उत्कृष्ट समन्वय के लिए प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस प्रकार AISDST 2026 का समापन ज्ञान-विनिमय, नवाचार और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देते हुए सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *