नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के एक दिवसीय दौरे पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आगामी 21 मार्च को आ रहे हैं।इस आशय की जानकारी जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल ने दी। उन्होंने बताया रक्षा मंत्री भारत सरकार, राजनाथ सिंह 21 मार्च, को एक दिवसीय जनपद नैनीताल भ्रमण पर आ रहे हैं।

रक्षा मंत्री दिनांक 21 मार्च को त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन बरेली से प्रस्थान कर पूर्वाहन 11:15 बजे घोड़ाखाल हेलीपैड, नैनीताल पहुंचेंगे और सैनिक स्कूल घोड़ाखाल नैनीताल में हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग करेंगे। तत्पश्चात रक्षामंत्री अपराह्न 01:10 बजे सैनिक स्कूल घोड़ाखाल हैलीपैड से प्रस्थान कर अपराह्न 1:30 बजे आर्मी हेलीपैड हल्द्वानी पहुंचेंगे और आर्मी हेलीपैड से प्रस्थान कर एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में उत्तराखंड सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित जनसभा कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
तत्पश्चात रक्षा मंत्री एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड से आर्मी हेलीपैड, हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे जहां से अपराहन 03:25 बजे त्रिशूल एयर फोर्स स्टेशन, बरेली के लिए प्रस्थान करेंगे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।