आगरा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। थाना इरादतनगर में तैनात दरोगा मानवेंद्र गंगवार पर एफआईआर से नाम हटाने के बदले 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पूर्व फौजी नगेंद्र सिंह ने वीडियो और ऑडियो सबूत के साथ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल दरोगा को निलंबित कर जांच शुरू कर दी। आरोप है कि दरोगा ने प्रति व्यक्ति 5 लाख रुपये की मांग की और रकम न देने पर जेल भेजने की धमकी दी। वायरल वीडियो में अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा भी सामने आई है। वहीं, थाना अछनेरा में तैनात एसएसआई जितेंद्र यादव पर भी डायरी में रिश्वत लेने का आरोप है। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने पहले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत टोल फ्री नंबर 7839860813 जारी किया है, जिस पर कोई भी नागरिक सीधे शिकायत दर्ज करा सकता है।
अगर आपसे कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत मांगता है, तो चुप न रहें। सबूत जुटाएं और तुरंत शिकायत करें। आपकी एक आवाज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी लड़ाई बन सकती है। भ्रष्टाचार के खिलाफ ये सख्त रुख साफ करता है, अब न रिश्वत चलेगी, न भ्रष्टाचार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।