नई दिल्ली, 17 मार्च। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने आज लोकसभा में रेल मंत्रालय की अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान अपने विचार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार प्रकट किया।सांसद सीपी जोशी ने कहा कि रेल केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि देश की आर्थिक धमनियों का मजबूत जाल है, जो पर्यटन, उद्योग और जनसंपर्क को गति देता है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के बाद रेलवे क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है, जिससे देश के साथ-साथ उनके संसदीय क्षेत्र में भी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि मावली से बड़ीसादड़ी रेल लाइन, जिसे पूर्ववर्ती सरकार के दौरान समाप्त करने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, उसे वर्ष 2014 के बाद न केवल बचाया गया, बल्कि ब्रॉडगेज में परिवर्तित कर उसका विद्युतिकरण भी किया गया। इसी प्रकार रतलाम-कोटा-चित्तौड़-अजमेर-उदयपुर रेलमार्ग का भी विद्युतीकरण पूर्ण किया गया।
सांसद सीपी जोशी ने उदयपुर-अहमदाबाद रेलमार्ग के वर्षों पुराने सपने को साकार करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि आज इस मार्ग पर वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी आधुनिक ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को तेज और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि राजस्थान को इस बार 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का रेलवे बजट मिला है, जो वर्ष 2014 की तुलना में लगभग 15 गुना अधिक है। राज्य में 82 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का निर्माण कार्य प्रगति पर है, साथ ही अनेक आरओबी और आरयूबी कार्य भी तेज गति से हो रहें हैं।सांसद सीपी जोशी नेबड़ीसादड़ी-छोटीसादड़ी-नीमच रेललाइन को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह परियोजना मालवा, मेवाड़ और मारवाड़ क्षेत्रों को जोड़ने का कार्य करेगी और अब पूर्णता की ओर अग्रसर है।सांसद सीपी जोशी ने संसदीय क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निम्न मांगे प्रमुखता से रखी।चित्तौड़गढ़ में पिट लाइन का निर्माण, जिससे नई ट्रेनों का संचालन संभव हो सके।चित्तौड़गढ़-उदयपुर रेलखंड में लंबित डबलिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए।
चित्तौड़गढ़ से अहमदाबाद होते हुए दक्षिण भारत व मुंबई तक रेल कनेक्टिविटी सुदृढ़ कीजाए।नीमच-प्रतापगढ़-बांसवाड़ा-नंदूरबार रेललाइन को शीघ्र शुरू किया जाए। टीएसपी क्षेत्र में प्रस्तावित रेलवे लाइन के फाइनल सर्वे के बाद गति मिली है, कार्य शीघ्र पूरा हो नीमच-बेगूं-कोटा नई रेललाइन को स्वीकृति दी जाए।दिल्ली से वाया कोटा मुंबई जाने वाली अगस्त क्रांति या राजधानी ट्रेनों में से एक को अजमेर- चित्तौड़गढ़-नीमच-मंदसौर मार्ग से संचालित किया जाए।
अजमेर-दिल्ली शताब्दी ट्रेन को उदयपुर तक विस्तारित किया जाए।कोटा-पटना ट्रेन को उदयपुर तक बढ़ाया जाए।
वल्लभनगर एवं मावली क्षेत्र में नई रेल लाइनों के कारण बाधित सड़कों पर बडियार और बागथल में अंडरपास बनाए जाएं।पत्रकारों और वरिष्ठ नागरिको को कोविड-पूर्व की रेल रियायतें पुनः शुरू की जाएं, जिससे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूती मिले।सांसद सीपी जोशी ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मार्गदर्शन में इन सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *