नई दिल्ली/चित्तौड़गढ़, 17 मार्च। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत महत्वपूर्ण मामला उठाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-113 के चौड़ीकरण की मांग की है।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि निम्बाहेड़ा (चित्तौड़गढ़) से छोटीसादड़ी-प्रतापगढ़-घाटोल-बांसवाड़ा होते हुए दाहोद तक जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-113 वर्तमान में केवल 2 लेन का है। यह मार्ग विशेष रूप से जनजातीय बहुल क्षेत्रों प्रतापगढ़ और बांसवाड़ा जिलों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और मुख्य आवागमन मार्ग है।सांसद सीपी जोशी ने बताया कि समय के साथ इस राजमार्ग पर यातायात लगातार बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों के साथ-साथ मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी जोखिम का सामना करना पड़ता है। बढ़ते यातायात और क्षेत्रीय विकास को देखते हुए इस सड़क का चौड़ीकरण अत्यंत आवश्यक हो गया है।सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा में यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दाहोद से पहाड़ी कला (बांसवाड़ा) तक के मार्ग को चौड़ा करने के लिए डीपीआर जारी करवाने के आदेश दिए गए हैं। यदि इस मार्ग के दूसरी ओर निम्बाहेड़ा से छोटीसादड़ी होते हुए प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा तक के हिस्से को भी चौड़ा कर दिया जाए तो पूरे क्षेत्र के निवासियों को इसका अधिकतम लाभ मिल सकेगा।
सांसद सीपी जोशी ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-113 के निम्बाहेड़ा से छोटीसादड़ी, प्रतापगढ़, घाटोल होते हुए बांसवाड़ा तक के मार्ग को शीघ्र चौड़ा करने की स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा क्षेत्रीय विकास को भी गति मिले।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।