मैदानी भ्रमण और आवास चौपाल के माध्यम से पीएम आवास में लाएं प्रगति – कलेक्टरबलरामपुर – कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला पंचायत अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, पीएम आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन आदि के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर उपस्थित थे।बैठक में कलेक्टर श्री कटारा ने केंद्र सरकार की फ्लैगशिप प्रधानमंत्री आवास योजना की जनपदवार गहन समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों, निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अधूरे आवासों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है, आवास निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लापरवाही बरतने एवं संलिप्तता पाए जाने पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे नियमित रूप से मैदानी भ्रमण कर आवास निर्माण कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आवास चौपाल एवं जन चौपाल के माध्यम से आवासों की सतत समीक्षा करें तथा हितग्राहियों से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें शीघ्र आवास पूर्ण करने हेतु प्रेरित करें, ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों को मिल सके। इस दौरान पीएम जनमन आवासों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि शीघ्र लक्ष्य पूर्ण कर अपेक्षित प्रगति लाएं।बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों और विगत पूर्ण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान तालाब गहरीकरण, डबरी निर्माण, निर्माणाधीन आंगनबाड़ी एवं अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों को 31 मार्च 2026 तक निर्धारित समय-सीमा में प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने महिला समूहों को उद्यमिता से जोड़ने और उनके आय में बढ़ोत्तरी करने के उपायों पर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत लखपति दीदी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों में शत-प्रतिशत परिवारों का समावेशन कर अधिक से अधिक परिवारों को जोड़ना है, ताकि महिलाओं की आजीविका में सतत वृद्धि हो।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में किये जा रहे स्वच्छता कार्याे की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही व्यक्तिगत एवं सामुदायिक शौचालयों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री कटारा ने कहा कि सभी गंभीरता से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए कार्यों में गति लाए। उन्होंने कहा कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करना प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में सर्व जनपद सीईओ, सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, बीसी प्रधानमंत्री आवास, तकनीकी सहायक उपस्थित थे।

रिपोर्ट : विकास कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।