आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर से बड़ी खबर सामने आ रही है ! मरम्मत के दौरान एक ट्रक का डीजल टैंक फट गया और एक मैकेनिक बुरी तरह झुलस गया। गंभीर हालत में उसे एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां जिंदगी और मौत के बीच जंग जारी है। सवाल ये है,  क्या बिना सुरक्षा इंतज़ाम के ऐसे खतरनाक काम करना लापरवाही नहीं? नियम साफ कहते हैं, ज्वलनशील पदार्थों वाले टैंक की मरम्मत से पहले पूरी तरह गैस-फ्री करना, फायर सेफ्टी इंतज़ाम रखना और प्रशिक्षित व्यक्ति की मौजूदगी अनिवार्य है। लेकिन हकीकत ये है कि ट्रांसपोर्ट नगर जैसे इलाकों में नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है और इसका खामियाजा मजदूर अपनी जान जोखिम में डालकर चुका रहे हैं। अब देखना ये होगा, क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी, या फिर ये हादसा भी फाइलों में दबकर रह जाएगा?

आगरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।