नैनीताल । सरोवर नगरी से लगभग 10 किलोमीटर दूर चारखेत स्थित माउंटेन मैजिक में नैनीताल लिटरेचर फेस्टिवल शुरू हो गया है।
आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत और साहित्यकार प्रो. पुष्पेश पंत ने इसका उद्घाटन किया।
15 मार्च तक चलने वाले फेस्टिवल में देश विदेश के लेखकों, रचनाकारों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।
फेस्टिवल के उद्घाटन अवसर पर साहित्यकार पुष्पेश पंत कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत समेत अन्य अतिथियों ने अपने विचार रखे।
इस अवसर पर कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आयोजकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही चारखेत जैसे पर्यटन स्थलों को नई पहचान मिलेगी।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन से जहॉं एक ओर नए लेखकों और विचारकों से भी मिलने का अवसर यहॉं के लोगों को मिलेगा वहीं युवाओं को को साहित्य, लेखन, विचार में लाभ व प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर प्रसिद्ध लेखक फिल्मकार इंद्रजीत पंत द्वारा राजुला मालूशाही फिल्म पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उसपर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर देश विदेश से आए लेखक, साहित्यकार, विचारक,फिल्मकार आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *