विधानसभा में उठाया सवाल, भू माफिया पर हुई कार्यवाही

सरकार का किया आभार व्यक्त

विधायक मूलचंद शर्मा ने जो कहा वह किया पूरा,

बार-बार सार्वजनिक मंचों से कह चुके हैं विधायक पं0 मूलचंद शर्मा, नहीं होने दूंगा सरकारी जमीन पर कब्जा

बल्लबगढ़ में भू माफिया पर प्रशासन ने कराया मामला दर्ज

सरकार की करोड रुपए की जमीन अपने नाम करने का है मामला

सरकार की आंखों में धूल झोंक गलत कार्य करने वाले अधिकारियों पर भी की जाएगी कार्यवाही।

फरीदाबाद बल्लभगढ़ के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा द्वारा विधानसभा सत्र में दौरान लगाए गए एक और सवाल पर सरकार ने की कार्यवाही,
बल्लभगढ़ में नगर निगम द्वारा भू माफिया राजकुमार यादव पुत्र श्री राम निवास यादव निवासी बल्लभगढ़ पर सिटी थाना बल्लभगढ़ में FIR नंबर 0059 दर्ज कराई गई है जिसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 336(3), 338,340 61 (धोखाधड़ी से संबंधित धाराएं) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
उपरोक्त व्यक्ति सरकारी भूमि पर मालिक बन बैठा था।
बल्लभगढ़ के मिल्क प्लांट रोड स्थित एक निजी स्कूल के साथ लगती है यह करोड़ों की जमीन,
विधायक मूलचंद शर्मा का बयान सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों कि नहीं है खैर,
इस मामले की गहनता से कराई जायेगी जांच, इस मामले में अधिकारी और कर्मचारी द्वारा यदि किसी प्रकार की लापरवाही बरती गई है तो होगी कार्यवाही,
उन्होंने कहा कि यदि सरकारी जमीनों से कब्जे नहीं हटवाए तो आने वाली भविष्य की पीढ़ी के लिए हम क्या योजना बनाएंगे इसलिए सरकारी जमीनों पर कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा इससे पहले भी बल्लभगढ़ के सिटी पार्क को भू माफियाओं से करा चुके हैं मुक्त, सिटी पार्क पर कब्जा कर बेचने वाली वाली टीम से जुड़े हैं ये भू माफिया ,
विधायक मूलचंद शर्मा इस मामले से पहले भी बल्लभगढ़ की त्रिखा कॉलोनी, फ्रेंड्स कॉलोनी, दशहरा मैदान और प्राचीन पथवारी माता मंदिर,दौलत कॉलोनी,सेक्टर 63 ऊंचा गांव और गुलाब सिंह सैनी सामुदायिक भवन के पास सरकारी जमीन से भी भू माफियाओं के कब्जों को करा चुके हैं खाली,

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *