नैनीताल l सरोवर नगरी नैनीताल के समस्त व्यापारियों द्वारा पुलिस प्रशासन के रवैये से क्षुब्ध होकर मल्लीताल कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन कियाजा रहा है।
इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष किसन नेगी ने कहा ने कहा व्यापारियों को पुलिस द्वारा उन्हें वेवजह परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस रोज 11 बजे दुकानों को बंद कर रही है ।जिससे उनके व्यवसाय में घाटा हो रहा है ।
उन्होंने कहा कि ऐसा कोई आर्डर नहीं है की दुकानों को 11 तक ही खोला जाए जबकि उनके पास शान का पात्र है कि पर्यटक स्थलों में दुकान 24 घंटे खुले रहेंगे उन्होंने कहा कि 11 बजे बाद दुकान है बंद होने से व्यापारियों को परेशानी हो ही रही है साथ में यहां आने वाले सैलानियों को भी काफी दिक्कत हो रही है।
उन्होंने कहा कि जिसे व्यापारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे ।
श्री नेगी ने यह भी कहा जबकि उत्तराखंड सरकार द्वारा एक शाशनादेश आया था कि व्यापारी अपनी स्वेच्छा से 24 घँटे अपने प्रतिष्ठान खोल सकते हैं। पर पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी 11 बजे रात आकर दुकानों को बन्द करने के साथ साथ व्यापारियों के साथ बदसलूकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा जीना है तो शान से जिओ।
उन्होंने कहा अगर व्यापारियों की मांग पूरी नही की जाती तो हर दिन कोतवाली में धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।उन्होंने कहा कि व्यापारियों को पुलिस द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है ।जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।और साथ ही टैक्सी चालको व होटल के गाइडों से भी पुलिस द्वारा उनका उत्पीड़न किया जा रहा है तथा गालियां दी जा रही हैं उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की इसी तरह मनमानी जारी रहेगी तो बाजार बंद भी करने में व्यापारी पीछे नहीं हटेंगे इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी , महिला उपाध्यक्ष भारती कैड़ा, रईस खान , पंकज टण्डन बबली, रुचिर शाह अतुल शाह , सोनू बिष्ट , दिलशाद भाई, सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे l

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।