जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शिक्षक को महिला के घर में आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. आरोप है कि शिक्षक महिला को घर में अकेला पाकर गलत नीयत से उसके घर में घुस गया था.घटना के बाद पीड़ित महिला ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.महिला को अकेला देख घर में घुसा शिक्षकजानकारी के अनुसार, वाड्रफनगर क्षेत्र में रहने वाली एक महिला घर पर अकेली थी। इसी दौरान कन्या माध्यमिक शाला बरती कला में पदस्थ शिक्षक प्रदोष पटेल महिला के घर में घुस गया। आरोप है कि शिक्षक की नीयत ठीक नहीं थी और वह महिला के साथ गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था.पति ने बाहर से ताला लगाकर पुलिस को दी सूचनाबताया जा रहा है कि इसी दौरान महिला का पति घर पहुंच गया। घर के अंदर संदिग्ध स्थिति देखकर उसे शक हुआ। पति ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए घर के बाहर से दरवाजे में ताला लगा दिया ताकि आरोपी भाग न सके। इसके बाद उसने तुरंत वाड्रफनगर पुलिस को सूचना दी.पुलिस पहुंची तो घर के अंदर मिला आरोपीसूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला खुलवाया. पुलिस ने अंदर से आरोपी शिक्षक को पकड़ लिया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने शिक्षक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई.पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक प्रदोष पटेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी इज्जत के साथ खिलवाड़ करने की नीयत से घर में घुसा था.मामले को गंभीरता से लेते हुए वाड्रफनगर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है और धारा 64, 331(4), 351 (3) के तहत जेल भेज दिया है .पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

बलरामपुर

रिपोर्ट : आनंद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।