अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम अंतर्गत बलरामपुर के ऑटोटोरियम भवन में महिलाओं के सम्मान में जिला प्रशासन के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजन किया गया ।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज एवं विशिष्ट अतिथि जनपद अध्यक्ष सुमित्रा चेरवा एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ी महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया एवं महिला स्वयं सहायता समूह एवं आंगनबाड़ी के दीदियों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं स्थानीय नृत्य के माध्यम से आए हुए सभी अतिथियों एवं कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए हुए समस्त महिलाओं का स्वागत किया गया कार्यक्रम स्थल में बिहान एवं महिला बल विकास के दीदियों के द्वारा स्टाल पर महिलाएं के द्वारा लोकल व्यंजन एवं अन्य सामग्री का अतिथियों द्वारा अवलोकन किया गया.. कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामणि निकुंज के द्वारा महिलाओं को यह संदेश दिया गया कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है।

वहीं जनपद अध्यक्ष के द्वारा खा गया की आज महिलाएं हर जगह चाहे वो शिक्षा, हो राजनीतिक हो या सामाजिक और प्रशासनिक हो महिलाएं हर क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं।

रिपोर्ट : आनंद कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।