शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चलाया सघन चेकिंग अभियान

हरदोई के शाहाबाद में सहायक पुलिस अधीक्षक आलोक राज नारायण ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय मे पत्रकारों के साथ एक बैठक आयोजित की जिसका उद्देश्य आने वाले त्योहारो होली और रमजान में शांति व्यवस्था बनाए रखना है उन्होंने पत्रकारों से अपील की अगर शाहाबाद छेत्र मे कोई भी असामाजिक तत्व अराजकता करता हुआ दिखाई दे तो इसकी सुचना पुलिस को दे जिससे की किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके उन्होंने कहा की आपसी समन्वय से ही अपराध को रोका जा सकता है!
उन्होंने सघन चेकिंग अभियान के बारे में स्पष्ट किया की सघन चेकिंग से आम जनमानस को घबराने की जरूरत नहीं है यह आम जनमानस की सुरक्षा के लिए है इसका उद्देश्य क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना असामाजिक तत्वों का प्रभारी नियंत्रण तथा अपराध की रोकथाम के लिए किया जा रहा है और यह अभियान होली तक निरंतर जारी रहेगा

लोकेशन हरदोई
रिपोर्ट -डॉक्टर शाहिद अली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *