नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल व उसके आसपास इन दिनों तमाम स्थानों में होली की धूम मची हुई है। यहाँ नव सांस्कृतिक सत्संग समिति शेर का डांडा रामलीला मैदान में हर वर्ष की भांति भी इस वर्ष स्कूली बच्चों की होली प्रतियोगिता आयोजित की गई साथ ही महिलाओं की भी होली प्रतियोगिता आयोजित की गई। होली प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पालिका के सभासद जितेन्द्र कुमार पांडे, जीनू, एवं रमेश प्रसाद समेत रामलीला के बरिष्ठ पदाधिकारी कुँवर सिंह रावत व समिती सदस्यों ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर युगमंच के बच्चों द्वारा होली रे रसिया आज बिरज में होली रे रसिया वही राधा चिल्ड्रन अकादमी स्कूल के बच्चों ने मनमोहन नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी ,सैनिक स्कूल के U छात्रों ने ढोलक की थाप पर केले बाँधी चिर ओ रघुनंदन राजा गणपति बाधि चिर ओ रघुनंदन राजा सी आर एस टी इंटर कॉलेज के छात्रों द्वारा हारमोनियम की धुन में कोन लला घर आये कुँवर कन्हैया इसके अलावा महिलाओं की टीम ने भी होली मंच पर शमा बाँधी।जिस पर जय हनुमंते संस्था महिलाओं द्वारा काहे की तोरी बनी मुरलियाँ, शेर का डांडा महिलाओं ने भवानी माता का ध्यान कर मंदिर के पट खोले रे भवानी अंगना में डाले रे गुलाल, रिद्धि सिद्धि ग्रुप द्वारा वो भी सिर पर हरि में भी हरि, वैष्णवी ग्रुप महिलाओं द्वारा होली गायन कर जमकर ठुमके लगाए भवानी में चढ़त गुलाल हा थाल सजाके इसके बाद प्रेरणा महिला समिति जो हल्द्वानी उत्कृष्ट सामुहिक गायन में पहला स्थान प्राप्त किया उनकी टीम ने होली गायन में चार चांद लगाकर दर्शकों को बैठने के साथ साथ नाचने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम का संचालन उमेश सनवाल, शिक्षिका दीपा पांडे ने सयुंक्त रूप से किया। इस अवसर पर समिती के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी होल्यारों को समिती द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
वही दूसरी ओर चंपावत से पुरुषों की होली टीम ने भी खड़ी होली गायन कर दर्शकों की वाहवाही लूटी।
यहाँ बता दें नैनीताल में जिला प्रशासन द्वारा कार्निवाल कुछ माह पहले किया गया था। जो सरकारी भेंट चढ़ गया था। उसको नन्हे मुन्ने अमेरिकन स्कूल के बच्चों ने होली के दौरान जो प्रशासन की ,विधायक, नगर पालिका प्रशासन , पर्यटन विभागकी खामियों को उजागर किया वह काबिले तारीफ रहा छोटे छोटे बच्चों ने जिस लिहाज में जिला प्रशासन द्वारा हुई अव्यवस्था को पास को लेकर
जो कहा वह बहुत ही सराहनीय रहा। जबकि मंच में विधायक सरिता आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष समेत तमाम कार्निवाल के आयोजक बैठे हुए थे। लोगों में चर्चा शुरू हो गई इतने छोटे बच्चों ने होली के माध्यम से ही सही पर बात सो टके सत्य कही।

रिपोर्ट । ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।