ग्रेटर नोएडा, 25 फरवरी 2026:
जिम्स इंजीनियरिंग मैनेजमेंट टेक्निकल कैंपस में ईटिंग डिसऑर्डर अवेयरनेस वीक के अंतर्गत स्टूडेंट ग्रिवेंस रिड्रेसल कमेटी (SGRC) के तत्वावधान में “बियॉन्ड द मिरर: बॉडी इमेज, सोशल प्रेशर एंड इमोशनल वेल-बीइंग” विषय पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए समर्पित था।

कार्यक्रम का संयोजन संस्थान की मनोवैज्ञानिक सुश्री तनिषा अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता डॉ. अंबिका राठी ने की तथा मुख्य वक्ता के रूप में प्रसिद्ध मनोचिकित्सक डॉ. राशि अग्रवाल उपस्थित रहीं।

डॉ. राशि अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बॉडी शेमिंग आज समाज में सामान्य होती जा रही है, जबकि इसका मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे आलोचना की जगह संवेदनशीलता और सराहना को अपनाएं।
सुश्री तनिषा अग्रवाल ने बताया कि किसी के रूप-रंग पर की गई एक टिप्पणी भी आत्मविश्वास को प्रभावित कर सकती है और छात्रों को स्वयं को स्वीकार करने का संदेश दिया। डॉ. अंबिका राठी ने कहा कि संस्थान शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ छात्रों के मानसिक और भावनात्मक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर जिम्स ग्रेटर नोएडा ने डॉ. राशि अग्रवाल के साथ एक औपचारिक एमओयू भी हस्ताक्षरित किया, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पहल को और सुदृढ़ किया जाएगा।

दीपक पुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।