सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे जनपद नैनीताल में विगत 15 फरवरी से लेकर आज तक पुलिस प्रशासन द्वारा आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु चलाया जा रहा है क्रेकडाउन अभियान के तहत पांच हजार से ज्यादा लोगों के सत्यापन, 409 संदिग्ध लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट/ आर्म्स एक्ट में कार्यवाही कर डाली है।

सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा राज्य में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने तथा कानून व्यवस्था को अक्षुण्य बनाने हेतु वृहद सत्यापन अभियान (Operation Crack Down Verification Drive) चलाकर विभिन्न आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत, प्राइवेट नौकरी, श्रमिक, किरायेदार, फ्लैट लेकर निवासरत अज्ञात/अपरिचित/संदिग्ध, विभिन्न प्रकार के आपराधिक कृत्यों में लिप्त, आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

  उक्त के क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी द्वारा सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को विशेष टीम बनाकर 15 फरवरी से आजतक  सघन Operation Crack Down Verification Drive के तहत प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए है।

जनपद में निवासरत बाहरी व्यक्तियों की आपराधिक  गतिविधियों में संलिप्तता के दृष्टिगत एसपी नैनीताल डॉ0 जगदीश चन्द्र, एसपी हल्द्वानी  मनोज कुमार कत्याल के नेतृत्व में जनपद पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

जनपद में चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस द्वार अभी तक निम्नलिखित कार्यवाही की गई है

कुल होटल/ढाबे/ संस्थानों को चेक किया – 5368
▫️409 संदिग्धों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है।
अनियमितता पाने पर
319 लोगों के विरुद्ध पुलिस 81 पुलिस एक्ट में चलानी कार्रवाई।
88 लोगों के विरुद्ध 83 पुलिस एक्ट में कार्यवाही,
02 लोगों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।