भारत की अग्रणी चीनी एवं ऊर्जा कंपनी Magadh Sugar & Energy Limited को लगातार दूसरे वर्ष “Dream Companies to Work For” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। इस वर्ष कंपनी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान (3rd Rank) प्राप्त किया, जो संगठन के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

यह सम्मान समारोह World HRD Congress – 26th Edition के अंतर्गत 17 फरवरी 2026 को Taj Lands End, मुंबई में आयोजित भव्य कार्यक्रम में संपन्न हुआ।
पुरस्कार प्राप्त करने हेतु मुख्य कार्यालय कोलकाता से कंपनी के Group Head – HR मैनाक आर. चाकी तथा GM–HR राजदीप बरन दास उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बिहार स्थित कंपनी की तीनों इकाइयों — हसनपुर से * दीपेन्द्र सिंह, सिधवलिया से * दिनेश तिवारी** एवं नरकटियागंज से नवीन तिवारी — ने समारोह में सहभागिता की और यह सम्मान ग्रहण किया।
इस अवसर पर कंपनी के *COO पंकज सिंह, *कार्यपालक अध्यक्ष आर. के. तिवारी विकास त्यागी और अशोक मित्तल ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी कर्मचारियों, नेतृत्व टीम एवं हितधारकों को देते हुए कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की सामूहिक मेहनत, समर्पण और सकारात्मक कार्य-संस्कृति का परिणाम है।
यह उपलब्धि कंपनी की कर्मचारियों के समग्र विकास, सुरक्षित एवं प्रेरणादायक कार्य वातावरण और संगठनात्मक उत्कृष्टता के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Magadh Sugar & Energy Limited भविष्य में भी उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित करने और कर्मचारियों के लिए एक आदर्श कार्यस्थल प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है

रिपोर्ट-इंद्रमणि कुमार दुबे पश्चिमी चम्पारण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *