30 अगस्त 2025 को नानपुरा, मक्काईपुल पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूरत शहर इकाई द्वारा एक विरोध कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा शहर अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने योजनाबद्ध तरीके से कांग्रेस कार्यालय, नानपुरा पर धावा बोल दिया। इस दौरान कार्यालय में लगे कांग्रेस नेता श्रीमती सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी के पोस्टर व कटआउट को डंडों से फाड़ दिए गए और कार्यालय को नुकसान पहुंचाया गया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने अभद्र नारेबाजी भी की।
घटनास्थल पर तैनात उच्च पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी इस पूरे घटनाक्रम के प्रत्यक्षदर्शी रहे।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके सभी कार्यक्रम पुलिस की अनुमति से होते हैं, फिर भी उन्हें अक्सर डिटेन किया जाता है या विभिन्न धाराओं में कार्रवाई की जाती है। जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार कांग्रेस कार्यालय पर अवैध प्रदर्शन और हमला करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती।
कांग्रेस ने इस मामले में पुलिस कमिश्नर से भाजपा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





News by :
Mayank agarwal
Gujrat State Head
