
जिले के सबसे बड़े ग्राम वर्तमान में नगर पंचायत लाल बहादुर नगर में छत्तीसगढ़ कलार समाज महिला मंच, जिला राजनांदगांव द्वारा भव्य तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हजारों महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। नगर पंचायत क्षेत्र के बहुउद्देशीय भवन में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच प्रमिला सिन्हा, उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती शिला सिन्हा, सभापति प्रशांत कोड़ापे, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कांडे, प्रदेश महिला कांग्रेस की महामंत्री श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती लता सिन्हा एवं नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
सुबह 11 बजे देव पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रथम सत्र में खुर्सी दौड़, मटका फोड़, मोमबत्ती जलाना, गीत-संगीत व पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। सबसे आकर्षक रहा “तीज क्वीन प्रतियोगिता”, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।पूरे दिन गीत-संगीत और पारंपरिक खेलों की धूम रही। महिलाएं ही नहीं बल्कि बच्चे, बुजुर्ग और युवा भी समारोह का हिस्सा बने।
कार्यक्रम में आए अतिथियों का विधिवत सम्मान भी किया गया।इस मौके पर प्रदेश महिला मंच अध्यक्ष प्रमिला सिन्हा, संरक्षक ठाकुर राम सिन्हा, अध्यक्ष शिवशंकर डड़सेना, महिला मंच अध्यक्ष निर्मला सिन्हा समेत कार्यकारिणी सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद थे।
बाइट :
श्रीमती निर्मला सिन्हा, जिला अध्यक्ष सिन्हा कलार समाज राजनांदगांव श्रीमती राजकुमारी सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत छुरिया तीज मिलन समारोह ने न केवल महिलाओं के उत्साह को नया आयाम दिया, बल्कि सामाजिक एकता और परंपरा के संरक्षण का भी सुंदर संदेश दिया।
रिपोर्ट : एन के सिन्हा
