नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल के हिन्दुस्तान समाचार पत्र की पत्रकार सहयोगी रिया जोशी के पिता विजय जोशी (63) का निधन हो गया।
वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार पाइंस स्थित श्मशान घाट पर किया गया। जिसमें व्यापार मंडल समेत स्थानीय पत्रकारों ने हिस्सा लिया।
तल्लीताल बाजार निवासी विजय जोशी सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते थे और लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी समेत पुत्र – पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। विजय जोशी के पिता रामदत्त जोशी नैनीताल के तल्लीताल में जोशी मिष्ठान भंडार के प्रसिद्ध विक्रेता थे। विजय जोशी ने दोपहर अपने आवास पर ही अंतिम सांस ली। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। शहर के पत्रकारों समेत स्थानीय लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।
