अब पानी के बिल का चार्ज प्रॉपर्टी टैक्स में ही शामिल किया जाएगा।
शहर में कुल 24 लाख से अधिक घर हैं, लेकिन 24×7 योजना के तहत अब तक सिर्फ 75 हजार घरों में ही वाटर मीटर लगाए गए थे। इतने कम मीटर लगने से विवाद खड़ा हुआ था।
मोता वराछा, कोसाड़, अमरोली, छापराभाठा, वरियाव, परवत, डुंभाल और पुना के लगभग 42 हजार घरों में मीटर से बिल वसूले जाते थे। इसी कारण स्थानीय लोग बिल जमा नहीं कर रहे थे और लगातार विरोध कर रहे थे।
इस विवाद के चलते पालिका ने अब अलग से पानी का बिल वसूलने का निर्णय बदल दिया है।
करीब 11 साल पहले यह योजना शुरू हुई थी। अब रहवासी और धार्मिक कनेक्शन वाले लगभग 60 हजार मीटरधारकों को पानीवेरा बिल से छूट मिलेगी।
यह नया वेरो 1 अक्टूबर से लागू होगा।
शहर में वाटर मीटर तो लगाए जाएंगे लेकिन अब बिल नहीं दिया जाएगा, सिर्फ पानी की खपत का डेटा एकत्र किया जाएगा।


News by :
Mayank agarwal
Gujrat State Head
