भोपाल 29 नवंबर 2024:- दुर्ग जिले के लोकप्रिय जिलाधीश मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य सेवानिवृत्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुखदेव प्रसाद दुबे का आज सुबह 11:00 बजे भोपाल स्थित उनके निवास पर निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार आज ही भोपाल मध्य प्रदेश में किया गया ।IAS एस पी दुबे (सेवानिवृत्त आईएएस 1973 अविभाजित म. प्र.) का आज सवेरे दुखद निधन हो गया है। श्री सुखदेव प्रसाद दुबे सन् 1983 से सन 1985 तक अविभाजित दुर्ग जिले के कलेक्टर रह चुके हैं। श्री दुबे दुर्ग के लोकप्रिय जिलाधीश थे।उनके कार्यकाल में दुर्ग में बी आई टी कॉलेज, महिला महाविद्यालय की स्थापना, दुर्ग बायपास का प्रस्ताव, अंतरराष्ट्रीय कृषि एवं विज्ञान मेला आदि उल्लेखनीय कार्य हुए थे।

रिपोर्ट : हरपाल सिंघ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *