उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (उपज) संगठन के *नवचयनित प्रदेश उपाध्यक्ष अजय चौधरी तथा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित ठाकुर का मंगलवार सुबह मेरठ *साउथ रैपिड स्टेशन पर पत्रकारों व पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश स्तरीय बैठक से लौटने के उपरांत पहली बार मेरठ आगमन पर स्टेशन पर पत्रकार साथियों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर दोनों पदाधिकारियों का अभिनंदन किया और “अजय चौधरी जिंदाबाद, उपज जिंदाबाद” के नारों से वातावरण गूंज उठा।
हाल ही में वाराणसी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में मेरठ के लोहियानगर निवासी अजय चौधरी को सर्वसम्मति से उपज का प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं ललित ठाकुर को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। बैठक में प्रदेश के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे और सर्वसम्मति से संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करने वाले इन चयनित पदाधिकारियों पर भरोसा जताया।

स्वागत समारोह में जिला मीडिया प्रभारी अखिल गौतम, जिला सचिव अमित तोमर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर संगठन के महानगर अध्यक्ष पवन शर्मा, संगठन महामंत्री राजू शर्मा, जिला प्रवक्ता अरुण सागर, जिला उपाध्यक्ष लियाकत मंसूरी, प्रचार मंत्री शाहिद खान, जिला सचिव रवि ठाकुर, अनिल, मनीष, लोकेश, विरपाल, राजन, नवनीत, गौरव, रोहित चिराग अग्रवाल सन्नी गुप्ता रजत ठाकुर सचिन कुमार मुकुल कुमार विपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी शामिल हुए।

इस भव्य स्वागत समारोह ने न केवल संगठन के पदाधिकारियों के मनोबल को बढ़ाया, बल्कि उपज के सामूहिक सहयोग और संगठनात्मक एकता का भी संदेश दिया।

मेरठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *