सूरत शहर कांग्रेस द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें गुजरात प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नैषध देसाई और सूरत शहर कांग्रेस अध्यक्ष विपुल उदनावाला मौजूद रहे। इस दौरान संगठन सृजन अभियान को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई।
प्रवक्ताओं ने बताया कि गुजरात में संगठन सृजन अभियान को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षित, जागरूक और समाजसेवा में रुचि रखने वाले युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ना है।
कांग्रेस की मंशा है कि संविधान का उल्लंघन करने वाली ताकतों के खिलाफ जन आंदोलन के ज़रिए संविधान की रक्षा की जा सके। इसी उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की गई है।
पार्टी का मानना है कि जब जागरूक और निष्ठावान युवा राजनीति में भागीदारी करेंगे, तभी लोकतंत्र मजबूत होगा और संविधान की मर्यादा सुरक्षित रह सकेगी। इस अभियान को प्रदेशभर में विस्तार देने की योजना भी बनाई जा रही है।


News by :
Mayank agarwal
Gujrat State Head
