सूरत के सचिन GIDC क्षेत्र के पाली गांव स्थित भवानी नगर में रहने वाली 25 वर्षीय विवाहित महिला की प्रसव के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनल भरवाड़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, प्रसव पीड़ा होने पर महिला को सचिन स्थित मैत्री प्रसूति गृह में भर्ती कराया गया था। जहां उसका सिजेरियन ऑपरेशन किया गया और उसने एक बेटे को जन्म दिया। हालांकि डिलीवरी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

महिला की हालत गंभीर होने पर मैत्री प्रसूति गृह के डॉक्टरों ने उसे नई सिविल अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिवारजनों का आरोप है कि मैत्री प्रसूति गृह के डॉक्टरों की लापरवाही के कारण सोनल की मौत हुई है। घटना को लेकर परिजनों में शोक और आक्रोश का माहौल है।

News by
Mayank Agarwal
Gujarat State Office

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *