जन भागीदारी से जल संरक्षण की नई मिसाल, ’’वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’’ – सीपी जोशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अभियान बन गया जन अभियान, लगातार बढ़ रही है जन भागीदारी – सीपी जोशी

चित्तौड़गढ़, 20 जून। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी ने ’’वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’’ के तहत बेड़च नदी एवं घाट क्षेत्र में सफाई की। इस दौरान भाजपा जन प्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं सहित प्रशासनिक अधिकारियो, संस्थाओं एवं आमजन ने इस स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई और श्रमदान किया।

सांसद सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को जन आंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के लिए शुरू किया गया यह अभियान अब जन-जन का अभियान बन चुका है। देश और प्रदेश में जन जागरण के साथ आमजन अपने क्षेत्र के कुएं, बावडियों, घाट और नदियों सहित विभिन्न जल स्रोतों की सफाई में बढ़ चढ कर अपनी भागीदारी निभा रहें है। इससे आने वाले समय में हमें अपने प्राचीन जल स्रोतों से स्वच्छ जल उपलब्ध हो पाएगा। यह कार्य जन भागीदारी से ही संभव हो पाया है।

सांसद सीपी जोशी ने सफाई अभियान में श्रमदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *