पचपेडवा (बलरामपुर) अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत गैसड़ी विधानसभा के पचपेडवा मंशा मैरिज हाल में एक पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू द्वारा किया गया।शैलेश कुमार सिंह शैलू ने पंचायत प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के इतिहास में कई वीरांगनाएं हुई हैं, जिन्होंने अपने अद्वितीय शासन और दूरदर्शिता से इतिहास के पन्नों पर अमिट छाप छोड़ी। ऐसी ही एक शख्सियत थीं मालवा की रानी अहिल्याबाई होलकर, जो न केवल एक शासक थीं, बल्कि धर्म, न्याय, सेवा और स्त्री शक्ति की प्रतीक भी थीं।
मुख्य अतिथि उदय प्रकाश त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि माता अहिल्याबाई होलकर ने अपनी दूरदर्शिता से इतिहास में अमर स्थान बनाया। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख पचपेड़वा मनोज तिवारी, ब्लाक प्रमुख गैसड़ी जगदम्बा सिंह शक्ति,नंद कुमार पांडेय,रवि वर्मा नगर पंचायत अध्यक्ष, पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला जायसवाल, अजीज खान,गुड्डू सिंह,मदन लाल जायसवाल,कामेश्वर मिश्रा,
शिवराम यादव,शेखर पांडेय, हरेंद्र दूबे समेत सैकड़ों ग्राम प्रधान गण क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बलरामपुर से मसरूर अली की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *