समलैंगिक रिश्तों के चलते शादी छोडकर हुई थी फरार, पुलिस ने दुल्हन को सहेली समेत दबोचा
सोशल मीडिया पर हार्ट अटैक से मरने का मच गया शोर, बेटी के इस कदम से परिवार को लगा गहरा सदमा
मुजफ्फरनगर। भोपा रोड स्थित फार्म हाउस में शादी से पहले कथित हार्ट अटैक से मरी दुल्हन जिंदा निकली। दुल्हन समलैंगिक रिश्तों के चलते शादी के कुछ घंटे पहले फुर्र हो गई थी। नई मंडी पुलिस ने दुल्हन को सहेली के साथ पकडकर पूरे प्रपंच से पर्दा उठा दिया। जानबूझकर सोशल मीडिया पर मौत की अफवाह फैलाई गई थी, लेकिन परिजनां ने पुलिस को हकीकत बताकर बेटी की पूरी साजिश को नाकाम कर दिया।
बुलंदशहर के अनूपशहर के मूल निवासी आचार्य झांसी में आश्रम चलाते है। आचार्य ने अपनी बेटी डा सुषमा की शादी मुजफ्फरनगर में तय की थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोपा रोड स्थित फार्म हाउस में परिजन बेटी को लेकर आ गए थे। शादी का मंडप सजकर तैयार था, लेकिन अचानक दुल्हन गायब हो गई। खबर यह प्रचारित की गई है कि ब्यूटी पार्लर में सजने-संवरने गई युवती की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई। कहा गया कि परिजन दुल्हन के शव को अपने साथ अनूपशहर ले गए। जिसने भी यह खबर सुनी, वो दंग रह गया।
बुधवार को चौंकाने वाली जानकारी आई कि दुल्हन मरी नहीं बल्कि जिंदा है। शादी टूटने के बाद लडकी के परिजनों ने नई मंडी पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने रात भर की भागदौड के बाद दुल्हन डा सुषमा को उसकी सहेली सीमा के साथ बरामद कर लिया, सीमा उसे शादी से पहले लेकर फरार हो गई थी। बताया गया है कि सीमा का आश्रम में आना जाना था। इसी बीच दोनों के बीच समलैंगक संबंध बन गए थे। फिलहाल पुलिस दुल्हन से पूछताछ कर रही है।


रिपोर्ट.. पंडित जुगनू शर्मा
लोकेशन.. मुजफ्फरनगर
