दिल्ली रोड स्थित उनके जसाला फार्म हाउस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
दिल्ली रोड स्थित उत्तर प्रदेश के एमएलसी वीरेंद्र सिंह के जसाला फार्म हाउस पर गुर्जर महासभा का एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी जी का भव्य स्वागत किया गया।
इसी अवसर पर MLC वीरेंद्र सिंह के पुत्र और शामली जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान को गुर्जर महासभा में युवा प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिसका मौजूद सभी लोगों ने जबरदस्त स्वागत किया। युवा गुर्जर महासभा का मनीष चौहान को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाइयों का ताता लगा हुआ है। मनीष चौहान को साफ़ सुथरी छवि वाला और प्रतिष्ठित और कर्मठ युवा माना जाता है आज के इस कार्यक्रम से 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में भी देखा गया है।





लोकेशन – शामली
सलेक चन्द वर्मा
