द हिंद 24 न्यूज़ चैनल के विशेष संवाद कार्यक्रम में हाईकोर्ट अधिवक्ता एवं उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह से रीजनल हेड उत्तर भारत सुशांत त्रिपाठी ने खास बातचीत की। इस दौरान अधिवक्ताओं के हितों, उनके अधिकारों और न्यायालय परिसर में वकीलों को आने वाली विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत में अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सुविधाओं, उनके सम्मान और पेशे से जुड़ी चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे भी उठाए गए। इसके साथ ही शहर में बढ़ती यातायात समस्याओं, जाम और अधिवक्ताओं के आवागमन में होने वाली परेशानियों को लेकर भी सवाल किए गए। आखिरकार अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए क्या प्रयास होने चाहिए और यातायात व्यवस्था को लेकर उनकी क्या राय है? इन तमाम मुद्दों पर उत्तर प्रदेश बार काउंसिल सदस्य अमरेंद्र नाथ सिंह ने अपनी बात रखी।

आइए देखते हैं इस खास बातचीत में उन्होंने क्या कुछ कहा द हिंद 24 न्यूज़ चैनल रीजनल हेड उत्तर भारत – सुशांत त्रिपाठी आनंद निषाद की विशेष कवरेज।

संवाददाता देवेन्द्र शुक्ला की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *