चंदौसी विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती गुलाब देवी को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सोपा ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि व्यापारी समाज प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है व्यापारी अपनी मेहनत अपनी पूंजी एवं सेवाओं के माध्यम से रोजगार सृजन के साथ-साथ सरकार के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है लेकिन इन सब के बावजूद व्यापारियों को स्वास्थ्य सुरक्षा दुर्घटना बीमा एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा जैसी अनेक संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश के समस्त व्यापारियों के हित को ध्यान में रखते हुए मांग करता है देश के व्यापारियों एवं उनके परिवारों को 10 लाख रुपए तक की कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे आपातकालीन परिस्थितियों में उन्हें आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े इसके अलावा मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत सरकार से मिलने वाली 10 लाख रुपए की सहायता राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपए किया जाए जिससे व्यापारियों के परिवार को बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सके किसी व्यापारी की दुकान आग लगने प्राकृतिक आपदा या किसी अन्य कारणों से जलते नष्ट होने या क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में पंजीकृत की अनिवार्यता समाप्त करते हुए तत्काल सरकारी आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए विधान परिषद में स्नातक एवं शिक्षक की तरह व्यापारियों के प्रतिनिधियों को भी भेजने का अवसर प्रदान किया जाए जिससे व्यापारियों की समस्याओं एवं हितों को सदन में प्रभावी रूप से उठाया जा सके और सबसे अंत में व्यापारियों की सुरक्षा एवं उनकी व्यापारिक प्रतिष्ठानों ध्यान में रखते हुए पात्र व्यापारियों को प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस जारी किया जाए ज्ञापन में मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि व्यापारियों समाज की इस महत्वपूर्ण मांगों पर सहानुभूति विचार करते हुए उनके शीघ्र उसे अमल में लाने हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने के आदेश देने की कृपा करें ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष प्रेम ग्रोवर युवा प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी युवा जिला अध्यक्ष सागर गुप्ता जिला महामंत्री प्रभात कृष्णा वसीम अख्तर प्रमोद अग्रवाल चिंटू शर्मा सुशील अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल थे


रिपोर्ट उमेश गुप्ता
लोकेशन संभल
