22 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आगामी कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेला-2026 के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी अनूपशहर एवं थाना अनूपशहर पुलिस बल के साथ अनूपशहर स्थित मेला क्षेत्र में पैदल गश्त की गयी तथा मेला परिसर का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, सुगम यातायात व्यवस्था एवं गंगा स्नान मेले के सकुशल आयोजन के दृष्टिगत की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
साथ ही मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने, सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा अराजक एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे गंगा स्नान मेला सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया जा सके।




रिपोर्ट—राजीव अग्रवाल
लोकेशन—बुलंदशहर
