उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के अनुक्रम में श्रम आयुक्त, उ0प्र0, कानपुर द्वारा दिनॉंक 25, 26, 27, 28 एवं 29 सितम्बर, 2026 को इण्डिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में आयोजित शासन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री शम्भु कुमार, आयुक्त, बरेली मण्डल के निर्देश पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित स्टाल्स में दिनॉंक 29.09.2026 को श्री अनुराग मिश्र, उप श्रमायुक्त, बरेली क्षेत्र, बरेली के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में अटल आवासीय विद्यालय, बरेली के 109 छात्र/छात्राओं ने इस अन्तर्राष्ट्रीय मेले का शैक्षणिक भ्रमण किया। मेले में सजे भव्य और आधुनिक स्टाल्स को देखकर बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए। विद्यार्थियों ने न केवल वैश्विक व्यापार के विभिन्न मॉडल्स को देखा, बल्कि उद्योग जगत में आ रहे तकनीकी बदलावों और प्रगति को भी करीब से महसूस किया। उप श्रमायुक्त, बरेली क्षेत्र, बरेली द्वारा अटल आवासीय विद्यालय, बरेली के विद्यार्थियों को प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति मुहिम और उसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों तथा ट्रेड शो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उप श्रमायुक्त श्री अनुराग मिश्र ने बताया कि इस प्रकार के आयोजनों में शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों का दृष्टिकोण वैश्विक बनता है और उनमें नवाचार व उद्यमिता की भावना जागृत होती है।

बरेली

अमित कुमार कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *