वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर के आदेशानुसार, पुलिस अधीक्षक अपराध के नेतृत्व एवं निर्देशन में दिनांक 13.11.2026 से 17.11.2026 तक जनपद में ‘ऑपरेशन साइबर स्पेस’ चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रभारी साइबर सैल के समन्वय से जनपद के समस्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सिम कार्ड एवं मोबाइल फोन विक्रेताओं तथा साइबर कैफे की सघन चेकिंग की गयी।
इस अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम, सिम कार्ड एवं डिजिटल संसाधनों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाना तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखना है। अभियान के अंतर्गत दिनांक 17.11.2026 तक चेकिंग की कार्यवाही जारी रहेगी।
बुलन्दशहर पुलिस की अपील— सिम कार्ड एवं मोबाइल फोन विक्रेता तथा साइबर कैफे संचालक निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नागरिक अपने ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक सम्बन्धी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें।




रिपोर्ट—राजीव अग्रवाल (ब्यूरो चीफ)
लोकेशन—बुलंदशहर
