जनपद संभल के कुशल निर्देशन में और क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात दुष्यन्त बालियान के निर्देशन में मुख्य आरक्षी सचिन कुमार और मुख्य आरक्षी अमित कुमार द्वारा 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग पर चलने वाले व्यक्तियों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया !जिसका मुख्य उद्देश्य राहगीरों को जागरूक करके दुर्घटनाओं में कमी लाना है! मुख्य आरक्षी सचिन कुमार द्वारा बताया गया !कि सड़क पर चलते समय पैदल यात्री को भी यातायात नियमों का पालन करना चाहिए!आपको सड़क पर चलते समय हमेशा बाई तरफ चलना चाहिए! और सड़क को हमेशा दाये बाएं देखकर पार करे और अनावश्यक रूप से चौराहे पर न खड़े हो!और जो बच्चे सड़क पर दौड़ते है! उन्हें सड़क पर नहीं दौड़ना चाहिए!और सड़क पर चलते समय काले कपड़े नहीं पहनने चाहिए!ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो सड़क पर चलते समय दिखाई दे और बताया कि दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करे! और तीन सवारी न बैठाये और हमेशा याद रखे कि तेज़ गति से वाहन न चलाए !और नशे का सेवन करके कोई भी न चलाए और चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करे और बुलेट मोटर साईकिल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाए ! और जब तक आपकी उम्र 18 वर्ष ना हो और ड्राइविंग लाइसेंस न बना हो तो कोई भी वाहन नहीं चलाना चाहिए!और भी कई तरह के नियम की जानकारी दी गई और बताया कि जीवन अनमोल है !इसकी सुरक्षा हमे स्वयं करनी है क्योंकि “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा”और प्रभारी निरीक्षक यातायात दुष्यन्त बालियान द्वारा बताया कि यह जागरूकता अभियान लगातार जारी रहेंगे!




रिपोर्ट उमेश गुप्ता
लोकेशन संभल
