जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पर प्राप्त सन्दर्भों एवं जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में करी समीक्षा
आईजीआरएस एवं जनसुनवाई की शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी-डीएम
असंतुष्ट फीडबैक वाले प्रकरणों की तत्काल समीक्षा कर शिकायतकर्ता की संतुष्टि बढ़ाने के दिए निर्देश
आईजीआरएस पर अपलोड आख्या को स्वयं पढ़कर अनुमोदित करें अधिकारी- जिलाधिकारी
जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज आईजीआरएस पर प्राप्त सन्दर्भों एवं जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन शिकायतकर्ताओं का फीडबैक असंतुष्ट प्राप्त हो रहा है, उन प्रकरणों की तत्काल समीक्षा कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि का स्तर बढ़ाया जाए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्तर पर असंतुष्ट फीडबैक की स्थिति न रहे।
उन्होंने जनता दर्शन की उन शिकायतों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जिनका फीडबैक शून्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन एवं आईजीआरएस माननीय मुख्यमंत्री जी की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल हैं। अतः शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर अपलोड की जाने वाली आख्या को स्वयं ध्यानपूर्वक पढ़कर ही अनुमोदित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण तथ्यों के आधार पर, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक ढंग से किया जाए तथा शिकायतकर्ता को वास्तविक समाधान उपलब्ध कराया जाए।
बैठक अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, उप निदेशक कृषि ओम प्रकाश मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह सहित सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बरेली
अमित कुमार कश्यप
