कस्बे के मोहल्ला गौड़ी से मोहल्ला शेखूपुर टंकी तक गुजर रही 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन विद्युत लाइन को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
ज्ञापन में संगठन ने कहा कि हाईटेंशन लाइन कई स्थानों पर घरों के बेहद करीब से गुजर रही है,जिससे स्थानीय लोगों की जान-माल को खतरा बना हुआ है। संगठन का दावा है कि लाइन से संबंधित घटनाओं में लोग घायल भी हो चुके हैं तथा पूर्व में कुछ लोगों की मौत होने की बात भी ज्ञापन में कही गई है।
किसान यूनियन ने मांग की कि गौड़ी से शेखूपुर टंकी तक 11 हजार वोल्ट लाइन का तत्काल स्थलीय निरीक्षण कराया जाए।जहां आवश्यक हो,वहां सुरक्षा गार्डिंग,सुरक्षा जाली अथवा अन्य मानक सुरक्षा व्यवस्था कराई जाए। साथ ही विद्युत लाइन को घरों एवं आम लोगों की पहुंच से सुरक्षित दूरी पर रखने की व्यवस्था की जाए।
ज्ञापन में जनहित और मानव जीवन की सुरक्षा को देखते हुए मामले में शीघ्र कार्रवाई कर भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना को रोकने की मांग की गई है। ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश मौर्य,फनसब अली, सहित संगठन के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर ज्ञापन सौंपा है

शीशगढ़

अमित कुमार कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *