राजश्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल में जीएनएम के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को जीएनएम पाठ्यक्रम, शैक्षणिक गतिविधियों, व्यावहारिक प्रशिक्षण, नर्सिंग सेवाओं तथा कॉलेज की शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण व्यवस्था से परिचित कराना रहा।
संस्थान के प्रबन्ध निदेशक इं0 रोहन बंसल ने छात्र-छात्राओं को बताया कि नर्सिंग एक जिम्मेदारीपूर्ण एवं सेवा-भाव से जुड़ा क्षेत्र है, जिसमें तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षता के साथ संवेदनशीलता, धैर्य, अनुशासन, सतर्कता और मरीजों के प्रति मानवीय व्यवहार अत्यंत आवश्यक है। विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के साथ-साथ क्लीनिकल एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकों एवं स्टाफ ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों को नर्सिंग प्रोफेशन की जिम्मेदारियों, मरीजों की देखभाल तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक नर्स की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें नर्सिंग क्षेत्र में अनुशासन, समय प्रबंधन, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा तथा चिकित्सकीय टीम के साथ प्रभावी समन्वय के महत्व से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान प्रशासन एवं शिक्षकों ने सभी नवप्रवेशित जीएनएम छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्थान की प्रधानाचार्या प्रो0 लथा पी0 सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।

रिठौरा
अमित कुमार कश्यप
