​24 सितंबर को देर रात 2:38 बजे होगा पीराने पीर गौस-ए-आज़म का कुल शरीफ

किला स्थित फूटा दरवाज़ा झंडा शरीफ पर पीराने पीर दस्तगीर हज़रत गौस-ए-आज़म का चार रोज़ा सालाना उर्स-ए-मुबारक 22 सितंबर से अक़ीदत ओ एतराम के साथ शुरू होने जा रहा है। उर्स के इंतज़ामात को लेकर सरपरस्त हाजी शावेज़ हाशमी की सदारत में एक अहम बैठक संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि उर्स का आगाज़ 22 सितंबर को परचम कुशाई के साथ होगा और 25 सितंबर को कुल शरीफ की रस्म अदायगी के साथ इसका समापन होगा।
​उर्स कमेटी के सेक्रेटरी फ़राज़ मियां ने चार रोज़ा कार्यक्रमों की तफ़सील साझा करते हुए बताया कि 22 सितंबर को बाद नमाज़-ए-फ़ज्र कुरआन ख्वानी और गौसिया परचम कुशाई की रस्म अदा कर उर्स का आगाज़ किया जाएगा।
बाद नमाज़-ए-इशा महफ़िल-ए-मिलाद का आयोजन होगा।
​उर्स के दूसरे दिन, 23 सितंबर को फ़ज्र बाद कुरआन ख्वानी और इशा के बाद शानदार मुशायरे की महफ़िल सजेगी, जिसमें मुल्क के जाने-माने शोअरा कलाम पेश करेंगे। इस दौरान ‘सुरमा किंग’ मरहूम हाजी एम. हसीन हाशमी और सज्जादानशीन मरहूम मोहम्मद मियाँ साहब की मग़फ़िरत के लिए खुसूसी दुआ की जाएगी।
​तीसरे दिन, 24 सितंबर को बाद नमाज़-ए-इशा उलेमा-ए-किराम की तकरीरी महफ़िल होगी और देर रात 2:38 बजे हज़रत शेख अब्दुल कादिर जिलानी बगदादी गौस-ए-आज़म के कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।
​आख़िरी दिन, 25 सितंबर को फ़ज्र बाद कुरआन ख्वानी, सुबह से महफ़िल-ए-समां और दोपहर 2:38 बजे हज़रत सय्यद मीर वतन (रहमतुल्लाह अलैह) के कुल शरीफ के साथ उर्स संपन्न होगा।

​बैठक में अक्लीम बेग अंजुम,सोहेल हाशमी,यावर अली खां बिट्टू,आसिम हुसैन क़ादरी,सोहेल शम्सी,सय्यद पप्पू जमील, अशरफ शम्सी, नावेद हाशमी,फरमान खान, अहमद खान टीटू,बब्बू, नादिर खान, मुन्ना अंसारी,शहशांह मियाँ,बब्बू नियाज़ी,ताहिर खान,फ़ैज़ी खान,सय्यद काज़िम अली,मुजाहिद इस्लाम,अरबाज खान,मुजम्मिल खान,इस्तेखार शम्सी सलीम बेग आसिफ शम्सी फुरकान खान,चाँद मियाँ,संजय सैनी,जावेद,ज़ाहिद शम्सी,नदीम शम्सी,इमरान अंसारी समेत कई अकीदतमंद मौजूद रहे और उर्स को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारियां संभालीं।
समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने शेर पेश करते हुए कहा—
‘जश्ने गौसुल मनाने निकले हैं, सादे हस्ती पे गाने निकले हैं…
गौस का नाम है अब होठों पर, गर्दिशों को मिटाने निकले हैं।’
​साथ ही उन्होंने नगर निगम व जिला प्रशासन से उर्स स्थल और जुलूस मार्ग पर मुकम्मल साफ-सफाई, पथ प्रकाश और निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने की मांग की है।

बरेली

अमित कुमार कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *