डीएवी कॉलेज, इस्लामिया मार्केट के निकट, सिविल डिफेंस कोर की ओर से आपदा प्रबंधन पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को भूकंप, बाढ़, सड़क दुर्घटना सहित विभिन्न आपदाओं के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की व्यावहारिक जानकारी दी गई। एडीसी सिविल डिफेंस विनोद डागर ने अपनी टीम के साथ विद्यार्थियों को प्राथमिक सहायता और आपदा के समय बचाव के तरीकों का अभ्यास कराया।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय कई बार मदद करने वाले लोगों को प्राथमिक उपचार की सही जानकारी नहीं होती, जिससे पीड़ित को लाभ के बजाय नुकसान हो सकता है। इसलिए सीमित संसाधनों में भी घायल व्यक्ति की सुरक्षित मदद कैसे की जाए, इसका विद्यार्थियों से अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम की आयोजिका एवं स्टाफ ऑफिसर कैजुअल्टी डॉ. चारू मेहरोत्रा ने कहा कि सिविल डिफेंस कोर निशुल्क और निस्वार्थ भाव से लोगों में जागरूकता फैलाता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय धैर्य और मानसिक संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। घबराया व्यक्ति न तो अपनी और न ही दूसरों की प्रभावी मदद कर सकता है।
डिवीजनल वार्डन दिनेश यादव ने कहा कि आपदा प्रबंधन की जानकारी प्रत्येक नागरिक के लिए जरूरी है। प्राचार्य डॉ. संजय यादव ने सिविल डिफेंस टीम का आभार जताया। कार्यक्रम में शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

बरेली

अमित कुमार कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *