माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्षों के निरंतर सेवाकाल के उपलक्ष्य में जनपद बरेली में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आज “कथन थीम” के तहत अटल आवासीय विद्यालय में ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं विचारों का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों ने ड्राइंग के माध्यम से विकसित भारत-2047 की परिकल्पना, सुशासन, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल प्रगति एवं राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के विकास, सामाजिक जिम्मेदारियों एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया।

आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा तथा उन्हें अभियान के आगामी कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में आगामी एक माह तक विभिन्न जनजागरूकता, शैक्षिक, पर्यावरणीय एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाएगा। अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजनमानस को जनसेवा, राष्ट्र निर्माण तथा विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
रिर्पोटर अमित कुमार कश्यप बरेली महानगर

बरेली

अमित कुमार कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *