संभल।आयोजन विवरण: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के उत्थान के लिए चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना ‘एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना’ के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर, 2026 को स्थान– सरायतरीन, जनपद सम्भल में विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर एक भव्य टूलकिट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य: स्थानीय कारीगरों को आधुनिक उपकरण प्रदान कर उनके हुनर को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। टूलकिट प्राप्त करने के बाद ये कारीगर न सिर्फ खुद आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि स्थानीय स्तर पर अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण: कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वकर्मा जयंती पर किया गया, जहां जनपद सम्भल के चयनित पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को उन्नत किस्म की टूलकिट वितरित कर उनके श्रम को सम्मानित किया गया। इससे उत्पादों की गुणवत्ता अंतर्राष्ट्रीय स्तर की होगी और कारीगरों की आमदनी में भी वृद्धि होगी।
समापन: कार्यक्रम के समापन पर उपायुक्त उद्योग श्री मुकेश कुमार ने मुख्य अतिथि एवं अन्य सभी गणमान्य अतिथियों तथा उपस्थित लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विभाग सरकार की मंशानुसार जिले के प्रत्येक पारंपरिक कारीगर को स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर पूरी निष्ठा से कार्य करता रहेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे महानुभावों की सूची:
श्री मुकेश कुमार (उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग केंद्र)
श्री आकाश कुमार गौड़ (सहायक आयुक्त, जिला उद्योग केंद्र)
श्री शुभम सिंह (वरिष्ठ सहायक, जिला उद्योग केन्द्र)
श्री सामंत सिंह (जिला प्रबंधक
श्री संदीप कुमार (एसबीआई सरायतरीन ब्रांच मैनेजर)
कमल कौशल वार्ष्णेय
ताहिर सलामी
साजिया खान
जुनैद असलम
ट्रेनिंग इंचार्ज, संभल

रिपोर्ट। उमेश गुप्ता

लोकेशन ।संभल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *