अमेठी कोतवाली क्षेत्र मे लखनऊ से लौट रहे युवकों की स्कॉर्पियो पर कार सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बाईपास के पास ओवरटेक कर तीन राउंड फायर किए गए।

गनीमत रही कि एक गोली स्कॉर्पियो के बॉडी में लगी, दो हवा में निकल गईं, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

पीड़ितों ने बताया कि हमलावरों ने यश तिवारी पुत्र अजय तिवारी को टारगेट किया था। उस वक्त गाड़ी आदर्श तिवारी पुत्र संजय तिवारी ड्राइव कर रहे थे।

बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची, मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

रिपोर्टर–कुलदीप सिंह
लोकेशन–अमेठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed