श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद सम्भल श्री विकास चन्द्र त्रिपाठी के आदेश के अनुक्रम एवं अपर पुलिस अधीक्षक महोदय दक्षिणी/नोडल अधिकारी श्री मनोज कुमार रावत की अध्यक्षता मे पुलिस लाइन बहजोई सभागार में प्रभारी निरीक्षक पवनवीर सिंह राणा थाना एएचटी, प्रभारी प्रयत्न संस्था गौरी शंकर चौधरी, मु0आ0 विवेक बालियान, म0आ0 शालिनी, बाल कल्याण समिति सदस्य गौरव शर्मा, जिला प्रोबेशन कार्यालय से श्री तेजपाल सिंह श्रम विभाग से मो0 आमिल खाँ, शिक्षा विभाग से संजीव कुमार सक्सेना, स्वास्थ्य विभाग से डॉ मनमनोहर शर्मा, जनहित फाउन्डेशन से पूजा राजपूत, प्रयन्त सस्था से ब्लॉक कोआर्डिनेटर शिराज अहमद एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं जनपद सम्भल के समस्त थानों के बालकल्याण अधिकारी/ कर्मचारीयों के साथ एक कार्यशाला का आयोजन किया गया । जिसमे बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी, POCSO, गुमशुदा बच्चों, अनैतिक व्यापार, भिक्षावृत्ति को रोकने के सम्बन्ध में विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । साथ ही शासन/प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान जैसे- ऑपरेशन रक्षा, मिशन शक्ति ,ऑपरेशन मुस्कान, बालश्रम उन्मूलन तथा बच्चों/महिलाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओ जैस बाल सेवा योजना, मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गयी । जिस पर श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार रावत द्वारा अधिक से अधिक लोगो तक इन योजना के प्रचार–प्रसार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा एन0जी0ओ0 “प्रयत्न संस्था” (जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रन) के प्रभारी गौरी शंकर चौधरी द्वारा बताया गया कि यूएन की जनरल असैम्बली द्वारा 27 नवम्बर को बाल विवाह के खिलाफ अन्तराष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया है जो कि जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रन के साथ सभी विभागों के सामुहिक प्रयासों का प्रतिफल है। जिसके सम्बन्ध मे सामुहिक प्रयासों के लिए जस्ट राइट्स फार चिल्ड्रन की सहयोगी प्रयन्त संस्था द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्रीमान मनोज कुमार रावत को गुलदस्ता एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया।





लोकेशन।संभल
रिपोर्ट।
उमेश गुप्ता
