सेवा संकल्प अभियान एवं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, मेरठ महानगर के नेतृत्व में तथा नगर निगम मेरठ एवं माननीय महापौर जी के संयुक्त संयोजन में सूरजकुंड स्थित पार्क में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 25,000 दीपक प्रज्वलित कर पूरे सूरजकुंड परिसर को दिव्य एवं अलौकिक प्रकाश से जगमगा दिया गया। इस अवसर पर मेरठ कैंट विधायक श्री अमित अग्रवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने का यह अवसर सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में देश की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्र को नई दिशा और नई गति प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण, आधारभूत सुविधाओं और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है।

इस अवसर पर माननीय क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी, माननीय महापौर श्री हरिकांत अहलूवालिया जी, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री धर्मेंद्र भारद्वाज जी, पूर्व सांसद श्री राजेंद्र अग्रवाल जी, पूर्व विधायक श्री सत्यप्रकाश जी, पूर्व प्रत्याशी मेरठ शहर श्री कमल दत्त शर्मा जी सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।

‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में भी किया दीप प्रज्वलित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर RRTS एवं NCRTC द्वारा बेगमपुल नमो भारत/मेरठ मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 पर आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में भी विधायक श्री अमित अग्रवाल जी ने सहभागिता की।

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री सोमेन्द्र तोमर जी एवं महानगर अध्यक्ष श्री विवेक रस्तोगी जी के साथ दीप प्रज्वलित किया गया। यह दीप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर सफल जीवन की मंगलकामना का प्रतीक रहा।

विधायक श्री अमित अग्रवाल जी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के सेवा और समर्पण के 25 वर्षों को देश के करोड़ों नागरिकों के लिए प्रेरणा का विषय बताते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति प्रधानमंत्री जी का संकल्प निरंतर देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।

निवास स्थान पर भी प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर श्री अमित अग्रवाल जी ने अपने निवास स्थान पर परिवार एवं कॉलोनीवासियों के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह जी, मंडल महामंत्री श्री अरुण खटाना जी, सांसद श्री अजय सिन्हा जी, मंडल मंत्री श्री राहुल सोनकर जी, मंडल मंत्री श्री अनिल मित्तल जी, बोर्ड अध्यक्ष श्री सुभम सोनकर जी, श्री अभिनव खटाना जी, श्री हर्ष खटाना जी, श्री सुधांशु गुप्ता जी एवं श्री देवेंद्र गोयल जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मेरठ कैंट विधायक श्री अमित अग्रवाल जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की मंगलकामना की।

सुशील रस्तोगी
जनपद मेरठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *