नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पर चल रहा है सूत्रों की माने तो मेरठ नगर निगम के क्षेत्र में लगभग हजारों खोके और अस्थाई दुकान सड़कों और नालो के किनारे पर लग गई है जिनका प्रतिदिन रुपया संपत्ति विभाग और किराया विभाग में पहुंचा दिया जाता है दिल्ली रोड पर तमाम खोके लग चुके हैं जिसके कारण नालों की गंदगी सड़क पर आ गई है और टू व्हीलर वाहन फिसल कर जनता चोटिल हो रही है लेकिन नगर स्वास्थ्य अधिकारी की आंखों पर फिल्म सिटी का चश्मा चढ़ गया है और दूसरी और किराया विभाग और संपत्ति विभाग की मौज आ रही है सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि गुप्ता जी की कुटिया केवल 10 × 10 की दुकान है जिसे लगभग 70 गज जगह सड़क की कब्जा रखी है और वहीं पर ही पार्किंग बना रखी है तो इस तरह से किराया विभाग और संपत्ति विभाग के बाबू कर्मचारी वहां पर चाय नाश्ता और पकौड़ी खाते हैं इसीलिए अस्थाई दुकानो और खोको पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे




सुशील रस्तोगी
जनपद मेरठ
