
ग्राम सभा में सरपंच श्री सलवम राजाराम, एसडीओपी श्री प्रशांत देवांगन, नगर निरीक्षक कोंटा श्री शिवानंद तिवारी, तहसीलदार श्री खान साहब, जनप्रतिनिधि श्री विजय नायडू, श्री सूर्यकांत जी, ग्राम पुजारी, पटेल एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।सभी पक्षों के बीच शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में चर्चा कर मामले के समाधान का प्रयास किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा यह निर्णय लिया गया कि संबंधित विषयों पर कानूनी परामर्श प्राप्त कर आवश्यक होने पर लिखित शिकायत प्रस्तुत की जाएगी। साथ ही ग्राम की सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए गांव में बाहरी व्यक्तियों द्वारा आयोजित प्रार्थना सभाओं, चंगाई सभाओं तथा बाहरी पादरियों की गतिविधियों के संबंध में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं नियंत्रण हेतु प्रशासन को अवगत कराया जाएगा।ग्राम सभा का उद्देश्य गांव में शांति, आपसी सद्भाव एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखना रहा, जिसके लिए सभी उपस्थित जनों ने सहयोग एवं संवाद के माध्यम से समाधान का समर्थन किया।
रिपोर्ट : योगेंद्र सिंह भदौरिया
