



*चिचोला- राजनांदगांव06/06/2026* छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के चिचोला स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना सामने आई है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा की आंख चोरी कर ली। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पहली घटना नहीं, बल्कि तीसरी बार मंदिर की प्रतिमा को निशाना बनाया गया है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं न केवल धार्मिक आस्था पर हमला हैं, बल्कि क्षेत्र की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने की साजिश भी हो सकती हैं।विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी चिचोला पहुंचकर FIR दर्ज कराई। बजरंग दल प्रखंड संयोजक कमलेश पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए शिकायत पत्र में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। *कमलेश पटेल ने कहा:* “तीसरी बार इस प्रकार की घटना होना बेहद गंभीर विषय है। यदि प्रशासन जल्द कार्रवाई नहीं करता, तो हिंदू समाज आंदोलन के लिए बाध्य होगा।”ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में नियमित पुलिस गश्त, CCTV कैमरे एवं सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।अब बड़ा सवाल यह है कि आखिर बार-बार धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने वाले ये असामाजिक तत्व कौन हैं?और कब तक आस्था पर हमला होता रहेगा? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्ट : एन के सिन्हा
