नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर ग्रामीण क्षेत्र के भूमि संरक्षण वन प्रभाग ओखलकांडा रेंज मुख्यालय खनस्यू में एक गोष्ठी विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर की गई। जिसमें वन विभाग के कर्मचारियों समेत ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार जोशी ने कहा कि वन विभाग के कर्मचारी अपना कार्य लग्न एवं ईमानदारी से कर रहे हैं। तो आप लोगों ने भी पूरा सहयोग करना चाहिए। अगर कहीं आग आदि लग जाती है तो उसको बुझाने का कार्य त्वरित गति से होना चाहिए उन्होंने कहा ऐसे पुनीत कार्य कर के पुण्य लाभ मिलता है। उन्होंने कहा जो वन विभाग में कार्य रत हैं। उनको अपना कार्य पूरी निष्ठा के साथ करना चाहिए। क्योंकि वन विभाग आपको धनराशि देता है यानी पारिश्रमिक देता है।
इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस पर विस्तृत रूप से विचार विमर्श किया गया एवं पर्यावरण को बचाने हेतु प्रकृति से प्रेरित। जलवायु के लिए। हमारे भविष्य के लिए थीम पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी मनोज जोशी के अलावा सरपंच पश्यां गोपाल सिंह बिष्ट,वन दरोगा सुनील कुमार टम्टा, चंद्रशेखर जोशी, हेम चंद्र पटियाल, गणेश सिंह सरपंच लूगड़ ,बची सिंह चिल्वाल,वन आरकक्षी,खीम चन्द्र भट्ट ,तेज राम ,ललित सिंह ,भौरियाल ,अनिल कुमार व पवन कुमार ,संजय कुमार, बीना जोशी ,तरुण भट्ट ,बालम सिंह शाही,नर्सरी वांचर किशन सिंह अर्दली आदि लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।साथ ही
विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर रेंज के सरपंच ,ग्रामीण एवं स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया।


रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।
