नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के हल्द्वानी में रामपुर रोड स्थित अमेजन के स्टोर में देर रात भीषण आग लग गई। अग्निकांड के दौरान स्टोर में मौजूद दो कर्मचारियों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। देर रात तक मौके पर दमकल और पुलिस फोर्स तैनात रही।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी क्षेत्र में अमेजन का स्टोर है। देर रात को स्टोर में आग लग गई।जिसकी सूचना 112 के माध्यम से पुलिस प्रशासन को मिली।
आनन फानन में पुलिस दल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँच गई। जब तक देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दमकल के साथ ही एसपी सिटी मनोज कत्याल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शटर तोड़कर किसी तरह आग बुझाई गई। तब तक स्टोर पूरी तरह जल गया था।
दो कर्मियों की दुःखद मृत्यु
आग बुझाने के पश्चात जब गोदाम के भीतर गहन सर्च अभियान चलाया गया, तो वहां कार्यरत दो व्यक्तियों की गंभीर रूप से झुलसने तथा अत्यधिक धुएं के कारण दम घुटने से दुःखद मृत्यु होने का मामला प्रकाश में आया। मृतकों का विवरण निम्नवत है:

नरेन्द्र प्रसाद (उम्र लगभग 35 वर्ष), पुत्र श्री सदी राम, निवासी- बागजाला, गोलापार।

अमित आर्य (उम्र लगभग 25 वर्ष), पुत्र श्री प्रताप राम, निवासी- पंचायत घर के पास, रामपुर रोड, हल्द्वानी।

पुलिस द्वारा दोनों मृतकों के शवों को वैधानिक कार्रवाई हेतु तत्काल अस्पताल भिजवा दिया गया है। घटना के संबंध में अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही तथा आग लगने के सटीक कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। अग्निकांड में स्टोर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *